About Me

My photo
Varanasi, UP, India
Working with an MNC called Network 18, some call it news channel(IBN7), but i call it दफ्तर, journalist by heart and soul, and i question everything..

April 27, 2013

सरबजीत


पाकिस्तान के लाहौर की सबसे मजबूत और सबसे सुरक्षित कहे जानी वाली कोटलखपत जेल में 26 तारीख की शाम चार बजे के आस पास वहां घुसपैठ औऱ जासूसी के आरोपों में बंद सरबजीत सिंह पर उसके ही साथी कैदी ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जब शाम को दिनभर की बंदी के बाद कैदियों को टहलाई के लिए निकाला जाता है तभी ये हमला सरबजीत पर आमिर नाम के कैदी ने कर दिया। पहले तो सरबजीत को जेल के ही अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन मामला बिगड़ते देख लाहौर के जिला अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों के हाथ पांव फूल गए। चोट इतनी ज्यादा थी कि हालात बेकाबू हो गए थे। फिर जब केस बिगड़ता देखा तो लाहौर के ही जिन्ना अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।  हालत नाजूक बनी हुई है तीन डॉक्टरों की टीम लगातार सरबजीत पर निगाह बनाए हुए हैं। पूरे जिन्ना अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। और यहां तक कि जब सरबजीत को पहली बार होश आया था करीब रात के 10 बजे तब उसके वकील को उससे मिलने नहीं दिया गया। लेकिन अचानक देर रात उसकी हालत बिगड़ी औऱ रात करीब 12 बजे का बाद से ही वो कोमा में हैं।
हमला क्या हुआ पूरे पाकिस्तान में सियापा पसर गया। आनन फानन में जेल के दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। अंतर्राष्ट्रीय दबाव बनना लाजिमी था। लेकिन सवाल ये कि इनते हाइ प्रोफाइल कैदी पर हमला हुआ कैसे। हाइ सिक्योरिटी जो में एक कत्ल का दोषी कैसे पहुंच गया और उसने कैसे सरबजीत पर हमला कर दिया आब जांच का विषय हो गया है। लेकिन विशेषज्ञ इसमें राजनैतिक साजिश से इनकार नहीं कर रहे हैं। ये भारत सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी लोग भी कह रहे हैं। कल जब मेरी बात सरबजीत के वकील अवैस शेख से हुई तो उन्होंने एक सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब अफजल गुरू की फांसी के बाद वो सरबजीत से मिलने गए थे तब उनके साथ एक सीआईडी की अफसर भी गया था। उस वक्त सरबजीत ने शिकायत की थी एक शख्स जेल में उसे मारने की धमकी दे रहा था। आरोप लग रहे हैं जेल प्रशासन पर कि उसने बिलकुल भी सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की थी। वो भी तब जब सरबजीत ने लगातार अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए और पाकिस्तान हुक्मरानों को शिकायत भी दर्ज कराई थी।
पाकिस्तान के बारे एक बात साफ देता चलूं कि पाकिस्तान की राजनीति पूरी तरह के भारतीय केंद्रित है। वो भारत के दम पर सत्ता हासिल करते हैं। चाहे वो भुट्टो रहे हों या मुशर्रफ जैसे तानाशाह। सारा दारोमदार चुनाव जीतने का एंटी भारत कारनामों पर ही होता है। इस साल पाकिस्तान में आम चुनाव होने हैं। पहली बार कहने को ये चुनाव साफ सुथरा करने की कोशिश जारी है। लेकि नसवाल ये है कि आखिर कब तक पाकिस्तान की राजनीति एंटी भारत बनी रहेगी।

April 15, 2013

पश्चाताप की भूख का एक दिन, मौत से लड़ती जिंदगी—नेता VS जनता



आज बात करेंगे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की। सूखा पीड़ितों पर दिए अपने विवादास्पद बयान के चलते मुश्किल में फंसते अजित पवार ने अब प्रायश्चित का पैंतरा अपनाया है। पहले मूत्रविसर्जन के अपने बयान के बाद अब छोटे पवार रविवार को एक दिन का आत्मक्लेश अनशन किया। अनशन ऐसा कि अच्छे राजनैतिज्ञों को पसीना जाए। भूख से मरते किसानों की बेइज्जती करते हुए माननीय उपमुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि बांधों में पानी नहीं है। पानी भरने के लिए क्या वो मूत्रविसर्जन करें। बवाल उठा.. उठना लाजिमी भी था। छत्रप पुत्रों की राजनीति का ये सबसे कमजोर वजीर था। निशाने सधे। हो हल्ला हुआ तब तक छोटे पवार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। मामला साफ था चाचा पवार ने अभयदान दिया हुआ था। लेकिन जैसे खबरें छन कर आने लगीं कि बाधों का पानी किसानों के बजाय मिलों और फैक्टरियों को बांटा जा रहा है। बड़े पवार चैतन्य हुए। उनकी भृकुटी तनी और भतीजे को पश्चाताप करना पड़ गया जब अहम पराजित हुआ तो पहुंचे महाराष्ट्र की राजनीति में नैतिकता के ऊंचे मानदंडों का पालन करने वाले और राज्य के पहले मुख्यमंत्री यशवंत राव चव्हाण की समाधि पर... कड़क कलफ लगे कुर्ते में पंखों को कूलरों के बीच एक दिन का इनशन दे मारा। कहा भूखे रहेंगे और पाप का प्रायश्चित करेंगे। पहले माफी भी मांग चुके हैं लेकिन विपक्ष है कि राजनीति चमकाने में जुटा है। क्या कभी किसान के पास विपक्ष का कोई नेता गया। अभी हर चैनल, हर अखबरा में सुर्खी है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बारिश नहीं हो रही है। औऱ नेता अपने घर में एसी में मग्न हैं। वोट बैंक की राजनीति है। अपने जाति को वोट देने खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। किसानों का नेत चीनी मिलों का सबसे बड़ा मालिक मालिक है। लेकिन गन्ना किसान आत्महत्या कर रहा है। सवाल ये भी है कि अगर गन्ने की पैदावार नहीं हो रही है तो चीनी मिल मालिक माल कैसे काट रहे हैं। क्या सूखा सिर्फ गरीब और छोटे किसानों के लिए ही है। क्या उनके लिए नहीं जो बड़े हैं। कई सौ एकड़ खेतों के मालिक हैं। चीनी मिल है। कपास की फैक्टरियां हैं। लेकिन वो तो गरीब नहीं होते। वो तो आत्महत्या नहीं करते हैं। फिर क्यों गरीब ही मरता है। सवाल ये है कि अगर जनता मरती है तो नेता क्यों नहीं मरता। क्यों कृषि मंत्री की तनख्वाह कम होती है। क्यों उस राज्य का मुख्यमंत्री एक दिन का उपवास करता है जब उसके राज्य का सिर्फ एक किसान नहीं बल्कि उसके क्षेत्र के 60 प्रतिशत लोग अपने मरने तक का उपवास करने को मजूबर हैं। ये ढोंग क्यों। क्या ये चाचा पवार को मनाने की कोशिश तो नहीं। वैसे भी शनिवार को चाचा पवार ने भतीजे के बयान की निंदा करते हुए कहा था कि ये अशोभनीय है। और जब विवाद के चलते इस्तीफा मांगा गया तो भतीजे ने कहा था कि इस पर फैसला विधायक करेंगे कि उनको रहना है जाना है। जाहिर है भतीजे को विधायकों का सपोर्ट हासिल है। इसी सपोर्ट के चलते वो पिछले विवाद से बाहर निलके थे। उनको आशा थी कि वो एक बार फिर इस संकट की घड़ी में उनके काम आएंगे लेकिन चाचा के शनिवार के बयान के बाद कि उनके इस्तीफे पर पार्टी की उच्चस्तरीय कमेटी फैसला लेगी भतीजे पवार को कुछ समझ में ना आया। एक दिन भूखे रहने का ढोंग रचाया और पहुंचे समाधि की शरण में। वो भी नेता के ही। लेकिन भतीजे को नहीं मालूम कि नेता नेता को नहीं बनाता। नेता बनता है जनता से। और जनता जानती है कि अर्श से फर्श और फर्श से अर्श पर कैसे पहुंचाया जाता है। वो वोट करती है। उसके पास बैलेट की ताकत है। वो CII और FICCI की राजनीति नहीं करता है। वो टोपी और टीके की राजनीति से परे हैं। ये राजनीति वो करते हैं जिनका पेट भरा होता है। भूखे को धर्म और धर्मनिरपेक्षता से कोई मतलब नहीं होता। नेता जी समझिए औऱ सोचिए। समय है... लेकिन कम। टोपी का काम तब चलेगा जब नेताजी पेट में अन्न होगा। टीका तभी लगेगा जब माथा उंचा रहेगा। बाकि हम तो जनता हैं। हमारा क्या है। और हां एक बात हम लोगों के लिए फिर से। सोचो, समझों औऱ वोट दो।     

Followers